तिहरा अरब लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में विश्व स्वास्य संगठन में व्यापक बदलाव

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने और अधिक आधुनिकीकरण व मजबूती प्रदान कर संगठन के इतिहास में सुधार की घोषणा की है ताकि सार्वजनिक स्वास्थ्य के मामले में विश्व के अग्रणी स्वास्थ्य संस्था के रूप में बेहतर भूमिका निभा सके।
  • यह परिवर्तन विभिन्न देशों को ‘तीन अरब लक्ष्य’ (Triple billion targets) के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की प्राप्ति में सहायता प्रदान करने के दृष्टिकोण से किया जा रहा है।
  • तीन अरब लक्ष्य विश्व स्वास्थ्य संगठन का अगले पांच वर्षों के रणनीतिक लक्ष्य का मुख्य बिंदु है। तीन अरब लक्ष्य में निम्नलिखित शामिल हैंः
    1. यूनिवर्सल स्वास्थ्य कवरेज एक अरब और लोगों को लाभ
    2. स्वास्थ्य आपात स्थितियों से एक अरब और अधिक लोगों को सुरक्षा
    3. एक अरब और लोगों द्वारा बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेना।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 1948 में हुयी थी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संगठन में जो परिवर्तन किए हैं, वे निम्नलिखित हैंः

  • संगठन की प्रक्रियाओं एवं संरचना को सतत विकास लक्ष्य एवं तीन अरब लक्ष्य से जोड़ना,
  • मुख्य वैज्ञानिकों के नए खंड की सहायता से मानक स्थापित करने की परंपरा को जारी रखना
  • डिजिटल स्वास्थ्य की शक्ति का उपयोग
  • विश्व के सभी देशों में विश्व स्वास्थ्य संगठन को प्रासंगिक बनाना
  • नई पहलों के द्वारा विविध कार्यबल में निवेश।
  • संसाधन जुटाने के लिए कॉर्पोरेट दृष्टिकोण को अपनाना।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *