विदेशी पर्यटकों की सहायता के लिए ‘स्ट्रैंडेड इन इंडिया’ पोर्टल का शुभारम्भ

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने भारत में विभिन्न हिस्सों में फंसे विदेशी पर्यटकों को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से एक पोर्टल का शुभारम्भ किया है। इस पोर्टल पर अपने-अपने देश से दूर भारत में फंसे विदेशी पर्यटकों के लिए विभिन्न सेवाओं से जुड़ी जानकारियां दी गई हैं।

इस पोर्टल का नाम ‘स्ट्रैंडेड इन इंडिया’ (Stranded in India) है और इसका उद्देश्य विदेशी पर्यटकों के लिए एक सहायक नेटवर्क के रूप में काम करना है।

पोर्टल strandedinindia.com में निम्नलिखित जानकारियां दी गई हैं, जो पर्यटकों की जरूरतों के लिहाज से उपयोगी होंगी :

  • कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर्स या कॉल सेंटरों से जुड़ी व्यापक जानकारी। विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए इनके माध्यम से संपर्क कायम कर सकते हैं।
  • विदेश मंत्रालय के नियंत्रण केंद्रों से जुड़ी विविध जानकारियां और संपर्क के लिए उनके दूरभाष नंबर।
  • राज्य आधारित/क्षेत्रीय पर्यटन सहायक बुनियादी ढांचे से जुड़ी जानकारियां।
  • विदेशी पर्यटकों को ज्यादा जानकारी देने और संबंधित अधिकारियों की मदद करने के लिए हेल्प सपोर्ट सेक्शन।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *