महिलाओं की टीम द्वारा प्रथम स्पेशवाक

नासा के दो महिला अंतरिक्षयात्रियों ने 18 अक्टूबर, 2019 को इतिहास रच दिया। पहली बार केवल महिलाओं वाली एक टीम ने अंतरिक्ष जगत के इतिहास में स्पेशवाक किया।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की दो अंतरिक्षयात्रियों क्रिस्टिना कोच एवं जेसिका मीर अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन से बाहर निकलकर सौर पैनल की खराब बैटरी चार्जर को बदल दिया।

हालांकि नासा ने इस ऐतिहासिक क्षण को कई महीने पहले क्रियान्वयन की योजना बनाया था परंतु पर्याप्त स्पेशसूट नहीं होने के कारण इसे टाल दिया गया था। पृथ्वी की ग्रैविटी से बाहर अंतरिक्ष में चहलकदमी करने के लिए स्पेशवाक की सर्वाधिक भूमिका होती है। इन स्पेशसूट को अच्छी तरह से प्रेसराइज्ड व ऑक्सीजिनेटेड किया जाना जरूरी होता है।

वैसे किसी महिला द्वारा यह पहला स्पेशवाक नहीं है। सोवियत अंतरिक्षयात्री एलेक्सी लियोनोव वर्ष 1965 में स्पेशवाक करने वाले प्रथम व्यक्ति बनें थे। स्पेशवाक करने वाली प्रथम महिला स्वेतलाना सवित्सकाया थी। उन्होंने 1984 में एक पुरुष अंतरिक्षयात्री के साथ स्पेशवाक किया था। इसके पश्चात 1985 में नासा की अंतरिक्षयात्री कैथी सुलिवन प्रथम अमेरिकी महिला अंतरिक्षयात्री थीं।

Written by