लांस नायक नजीर अहम वानी अशोक चक्र से सम्मानित

  • लांस नायक नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है।
  • अशोक चक्र शांति काल में भारत का सर्वोच्च वीरता सम्मान है।
  • नजीर अहमद अशोक चक्र से सम्मानित होने वाले प्रथम कश्मीरी हैं।
  • उन्हें इससे पहले 2007 व 2018 में सेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • लांस नायक नजीर अहमद वानी 25 नवंबर, 2018 को कश्मीर के बातगुंड के हिरापुरा गांव में छह आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में शामिल थे। इस अभियान में उन्होंने लश्कर-ए-तैय्यबा के जिला कमांडर को मार गिराया। हालांकि इस क्रम में जवाबी फायरिंग में वे भी शहीद हो गए।
  • जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिला के चेकी अशुमजी गांव के रहने वाले नजीर अहमद वानी 2004 में सेना के 162वीं इन्फैंट्री बटालियन में शामिल हुए थे।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *