इज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2018

  • केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा 13 अगस्त, 2018 को जारी शहरी सुगमता सूचकांक ( Ease of Living Index) 2018 में महाराष्ट्र के तीन शहरों को प्रथम तीन स्थान प्राप्त हुये हैं। ये तीन शहर हैं; पुणे, नवी मुंबई व ग्रेटर मुंबई।
  • इस सूचकांक में भारत की राजधानी दिल्ली 65वें स्थान पर है।
  • 111 शहरों के इस सूचकांक में महाराष्ट्र का पुणे प्रथम स्थान पर जबकि बिहार की राजधानी पटना अंतिम स्थान (111वीं रैंकिंग) पर है।
  • जीवन सुगमता सूचकांक आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की पहल है, जिसके जरिए शहरों में बसने वाले लोगों के जीवन को आसान बनाने का प्रयास किया गया है।
  • इस सूचकांक पर किसी शहर का आकलन चार प्रमुख मानकों के आधार पर किया जाता है, जिसमें संस्‍थागत प्रबंधन, सामाजिक और आर्थिक स्थिति तथा बुनियादी ढांचे की स्थिति शामिल है। इन चार मानकों का आगे 15 उपश्रेणियों और 78 संकेतों में वर्गीकरण किया गया है।
  • शीर्ष दस शहर
    1. पुणे
    2. नवी मुंबई
    3. ग्रेटर मुंबई
    4. तिरुपति
    5. चंडीगढ़
    6. ठाणे
    7. रायपुर
    8. इंदौर
    9. विजयवाड़ा
    10. भोपाल

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *