मुंबई-गोवा के बीच पहली क्रूज सेवा

  • देश में क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने की सरकारी योजना के तहत 20 अक्टूबर, 2018 को मुंबई एवं गोवा के बीच पहली क्रूज सेवा आरंभ हुई। इसका उद्घाटन मुंबई में जहाजरानी मंत्री श्री नीतिन गडकरी ने किया।
  • भारत की इस प्रथम क्रूज यात्री सेवा मुंबई पोर्ट ट्रस्ट व अंगरिया सी ईगल प्राइवेट लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है।
  • क्रूज जहाज को ‘अंगरिया’ (Angria) नाम दिया गया है। इसे प्रथम मराठा नौसैनिक एडमिरल कान्होजी अंगरी तथा विजयदुर्ग के पास स्थित अंगरिया बैंक कोरल रीफ के नाम पर नामकरण किया गया है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *