भारत-सिंगापुर संयुक्‍त प्रशिक्षण अभ्‍यास ‘बोल्‍ड कुरूक्षेत्र’ 2019 सम्‍पन्‍न

  • भारत और सिंगापुर के बीच 12वां संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास ‘बोल्‍ड कुरूक्षेत्र-2019’ 11 अप्रैल, 2019 को सम्‍पन्‍न हुआ।
  • समापन समारोह बबीना मिलिट्री स्‍टेशन (उत्तर प्रदेश ) में आयोजित किया गया था।
  • चार दिवसीय सैन्‍य अभ्‍यास यांत्रिक युद्ध में परस्‍पर व संयुक्‍त रणनीतिक युद्ध अभ्‍यास को विकसित करने पर केन्द्रित था। सैन्‍य दलों को एक-दूसरे के संगठनों तथा सर्वोत्‍तम अभ्‍यासों के बारे में जानकारी प्राप्‍त हुई।
  • निरीक्षण अधिकारियों ने सैन्‍य दलों को संबोधित किया और अभ्‍यास की सफलता में उनकी सहभागिता के लिए बधाई दी। दोनों देशों के सैन्‍य दलों ने महत्‍वपूर्ण जानकारी हासिल की।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *