गुजराती कवि सितांशु यशाश्चंद्र 27वें सरस्वती सम्मान से विभूषित

  • जाने माने गुजराती कवि सितांशु यशाश्चंद्र (Sitanshu Yashashchandra) को 22 जनवरी, 2019 को नई दिल्‍ली में 27वें सरस्वती सम्मान से विभूषित किया गया है।
  • यह पुरस्‍कार उनके कविता संग्रह ‘वखार’ के लिए दिया गया।
  • प्रख्यात फ़िल्म निर्देशक तथा गीतकार गुलजार ने एक समारोह में 78 वर्षीय यशाश्चंद्र को वर्ष 2017 के लिए यह सम्मान प्रदान किया।
  • सम्मान में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और 15 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
  • सरस्वती सम्मान के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
  • यह किसी साहित्यकार को विगत दस वर्षों में संविधान की आठवीं अनुसूची की भारतीय भाषाओं में प्रकाशित किसी साहित्यिक उपलिब्ध के लिए दिया जाता है।
  • पहला सरस्वती सम्मान वर्ष 1991 में हरिवंश राय बच्चन को दिया गया था।
  • सरस्वती सम्मान के अलावा के.के. बिड़ला फाउंडेशन व्यास सम्मान व बिहारी पुरस्कार भी प्रदान करता है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *