पोलावरम परियोजना ने दर्ज कराया गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम

  • आंध्र प्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली पोलावरम परियोजना ने 8 जनवरी, 2019 को इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया।
  • इस परियोजना ने 24 घंटों में 32,315.5 क्युबिक मीटर का कंक्रीट काय संपन्न कर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। इस परियोजना ने सबसे बड़ा एवं लगातार कंक्रीट डालने का भी विश्व रिकॉड तोड़ा।
  • पोलावरम परियोजना के तहत गोदावरी नदी पर राज्य के पश्चिमी गोदावरी जिला के पोलावरम मंडल के रमैयापेट में बांध बनाया जा रहा है। राज्य में पानी की सभी जरूरतों के इस परियोजना से पूरा होने की उम्मीद है।
  • इस परियोजना के तहत 45.72 मीटर ऊंचा तथा 2.32 किलोमीटर लंबा बांध बनाया जाना है। इस बांध की जल भंडारण क्षमता 551 मिलियन क्युबिक मीटर होगी।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *