सुनील अरोड़ा-भारत के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त

  • सुनील अरोड़ा ने 2 दिसंबर, 2018 को भारत के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला। उन्होंने ओ.पी.रावत से कार्यभार ग्रहण किया।
  • भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह वर्षों का या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक होता है। इससे पूर्व उन्हें उसी विधि से हटाया जा सकता है जिस विधि से सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को हटाया जा सकता है।
  • वर्ष 1980 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी रहे सुनील अरोड़ा 1 सितंबर, 2017 को चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए थे।
  • इससे पूर्व वे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव रह चुके हैं।
  • रिकॉर्ड आठ माह में राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन की स्थापना का श्रेय उन्हें दिया जाता है।
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की डिजाइन व क्रियान्वयन का श्रेय भी उन्हीं को दिया जाता है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *