वर्ष 2014-2015 और 2016 के लिए टैगोर सांस्कृतिक सद्भावना पुरस्कार

  • राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने 18 फरवरी, 2019 को आयोजित एक समारोह में वर्ष 2014, 2015 और 2016 के लिए टैगोर सांस्कृतिक सद्भावना पुरस्कार श्री राजकुमार सिंघजीत सिंह, छायानुत (बांग्लादेश का एक सांस्कृतिक संगठन) और श्री राम वनजी सुतार को प्रदान किये।
  • पुरस्कार विजेताओं का चयन प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली जूरी ने किया जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त श्री एन. गोपालस्वामी और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष श्री विनय सहस्रबुद्धे भी शामिल थे।
  • मणिपुरी नृत्य के प्रतिपादक श्री राजकुमार सिंघजीत सिंह को वर्ष 2014 के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • बांग्लादेश के सांस्कृतिक संगठन छायानुत को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की कृतियों और बांग्ला कला के प्रचार में उसकी भूमिका के लिए 2015 का पुरस्कार दिया गया।
  • प्रसिद्ध मूर्तिकार और विद्वान श्री राम वनजी सुतार को वर्ष 2016 के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • रवींद्रनाथ टैगोर की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सरकार ने 2012 से सांस्कृतिक सदभावना के लिए टैगोर पुरस्कार की स्थापना की थी। यह पुरस्‍कार प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है इसमें एक करोड़ रुपये की राशि, एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका के साथ-साथ एक उत्कृष्ट पारंपरिक हस्तकला या हथकरघा वस्तु प्रदान की जाती है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *