पर्यटन मंत्रालय का ‘पर्यटन पर्व’ 2018

  • भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय अन्य केन्द्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और सभी हितधारकों के सहयोग से 16 सितंबर से 27 सितंबर 2018 के दौरान पूरे देश में ‘पर्यटन पर्व’ आयोजित कर रहा है।
  • पर्यटन के लाभों पर ध्यान केंद्रित करने, देश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने और “सभी के लिए पर्यटन” के सिद्धांत को मजबूत करने के उद्देश्य से इस पर्व का आयोजन किया जा रहा है।
  • पर्यटन सचिव के अनुसार ‘पर्यटन पर्व’ के पिछले वर्ष की तरह ही तीन मुख्य घटक होंगे, जैसे- देखो अपना देश, पर्यटन और पर्यटन तथा शासन। इसलिए सचिव ने राज्यों को इस ‘पर्यटन पर्व’ के माध्यम से ऐसे स्थानों पर ध्यान केंद्रित करने और बढ़ावा देने के लिए प्ररित किया।
  • ‘पर्यटन पर्व’ इंडिया टूरिज्म मार्ट 2018 (16 – 18 सितंबर 2018) के साथ शुरू होगा। ‘पर्यटन पर्व’ 27 सितंबर 2018 को विश्व पर्यटन दिवस समारोह के साथ समाप्त होगा।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *