क्या होता है हीट वेव?

  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 30 मई, 2019 को देश के कई शहरों एवं क्षेत्रों के हीट वेव की चपेट में होने की घोषणा की। गंगानगर (पश्चिमी राजस्थान) एवं खजुराहो (पूर्वी मध्य प्रदेश) में सर्वाधिक 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया जो कि गहन हीट वेव का संकेत है।

क्या होता है हीट वेव?

  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग वर्ष 2016 से हीट वेव के बारे में भी पूर्वानुमान जारी कर रहा है।
  • आईएमडी की परिभाषा के अनुसार हीट वेव तब माना जाता है जब किसी स्टेशन का तापमान मैदानी स्टेशन पर 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक, तटीय स्टेशन पर 37 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तथा पहाड़ी स्टेशन पर 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच जाए।
  • वैसे आईएमडी किसी जगह के लिए हीट वेव या गंभीर हीट वेव की घोषणा तब करता है जब:
    1. जब किसी जगह का तापमान सामान्य तापमान 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाए तब हीट वेव की घोषणा की जाती है।
    2. जब किसी जगह का तापमान सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाए तब गंभीर हीट वेव की घोषणा की जाती है।
    3. जब मैदानी क्षेत्रों  में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाए तो हीट वेव की घोषणा की जाती है।
    4. जब मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाए तो गंभीर हीट वेव की घोषणा की जाती है।
Photo credit: IMD

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *