श्रीमती स्मृति ईरानी द्वारा 8वीं महिला विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन

  • केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने 5 जनवरी, 2019 को जालंधर के लवली प्रोफेसनल यूनिवर्सिटी में 8वीं महिला विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया।
  • महिला विज्ञान कांग्रेस 106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का ही हिस्सा है। इसका आरंभ वर्ष 2012 में हुयी थी।
  • महिला विज्ञान कांग्रेस का उद्देश्य महिला वैज्ञानिकों के कार्यों को दर्शाना है।
  • उद्घाटन के दौरान केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने कहा कि भारत के शोध संस्थानों में कार्यरत 2.8 लाख शोधकर्त्ताओं में केवल 14 प्रतिशत ही महिलाएं हैं।

मेटल मैग्ना का अनावरण

  • केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति ने इस सुअवसर पर 55 फीट लंबी ‘मेटल मैग्ना’ ( Metal Magna) का भी अनावरण किया जो एक रोबोट संरचना है।
  • इसका निर्माण लवली प्रोफेसनल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया है। इसके निर्माण में 35 टन इस्पात का इस्तेमाल किया गया है और इसे यूनिवर्सिटी के द्वार पर स्थापित किया गया है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *