बजरंग पुनिया 65 किलोग्राम में सर्वोच्च खिलाड़ी

  • भारत का बजरंग पुनिया 65 किलोग्राम वर्ग में विश्व का नंबर एक पहलवान बन गया है।
  • 24 वर्षीय बजरंग पुनिया, जिसने इस वर्ष पांच पदक जीते, जिनमें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक व एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक तथा विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक शामिल हैं, को 65 किलोग्राम वर्ग के यूडब्ल्यूडब्लयू सूची में कुल 96 प्वाइंट मिले हैं।
  • बुडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में वरीयता प्राप्त करने वाले वे एकमात्र पहलवान हैं।
  • इस सूची में 10 सर्वोच्च पुरुष पहलवानों में भारत से केवल बजरंग पुनिया का नाम है। हालांकि महिला वर्ग में 10 सर्वोच्च पहलवानों में पांच भारतीय हैं।
  • पूजा धंदा, जो विश्व चैंपियनशिप मेडल जीतने वाली चौथी भारतीय महिला हैं, 57 किलोवर्ग में छठे स्थान पर है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *