फ्रेंच ओपन 2019 विजेताओं की पूर्ण सूची

  • फ्रांसीसी राजधानी पेरिस के रोलै गैरो में 26 मई से 9 जून, 2019 के बीच क्ले कोर्ट पर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट आयोजित हुआ।
  • महिला एकल का खिताब एश्ले बार्टी ने जीता जो कि वर्ष 1973 के पश्चात फ्रेंच ओपन महिला एकल खिताब (सुजान लेंग्लेन कप) जीतने वाली प्रथम आस्ट्रेलिया हैं। इससे पहले वर्ष 1973 में मार्गेट कोर्ट ने यह खिताब जीता था।
  • वहीं स्पेन के राफेल नडाल ने 12वीं बार पुरुष एकल का खिताब जीता। किसी ग्रैंड स्लैम एकल का खिताब 12बार जीतने वाले राफेल नाडाल प्रथम खिलाड़ी हैं। इससे पहले 11 बार आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने का रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया के मार्गेट कोर्ट के नाम था।
  • राफेल नडाल ही यह 18वीं ग्रैंड स्लैम पुरुष एकल खिताब है। अब वह रिकॉर्डधारी रोजर फेडरर के 20 खिताब से महज दो कदम दूर हैं।

विजेताओं की पूर्ण सूची

  • पुरुष एकलः राफेल नडाल (स्पेन) ने डोमिनिक थीम (आस्ट्यिा) को 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से पराजित कर खिताब जीता।
  • महिला एकलः एश्ले बार्टी (आस्ट्रेलिया) ने मार्केटा वोंड्रुसोवा (चेक गणराज्य) को 6-1, 6-3 से पराजित कर खिताब जीता।
  • पुरुष युगलः जर्मनी के केविन क्राविट्ज एवं एंड्रेस माइज की जोड़ी ने फ्रांस की जेरेमी चार्डी एवं फैब्रिस मार्टिन की जोड़ी को 6-2, 7-6 से परोजित कर पुरुष युगल का खिताब जीता।
  • महिला युगलः टिमिया बाबोस (हंगरी) एवं क्रिस्टिना म्लादेनोविक (फ्रांस) की जोड़ी ने चीन की दुआन यिंगयिंग एवं झेंग साइसाई को 6-2, 6-3 से पराजित कर महिला युगल का खिताब जीता।
  • मिश्रित युगलः लथिसा चान (चीनी ताइपेइ) एवं इवान डोडिंग (क्रोएशिया) की जोड़ी ने ग्रैबिएला दाब्रोवस्की (कनाडा) एवं मेटे पेविक (क्रोएशिया) की जोड़ी को 6-1, 7-6 से पराजित कर मिश्रित युगल का खिताब जीता।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *