विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली मैरी कॉम विश्व की प्रथम महिला

  • भारत की एम.सी. मैरी कॉम ने नई दिल्ली में 24 नवंबर, 2018 को 45 किलोग्राम बॉक्सिंग में यूक्रेन की हान्ना ओखोता को 5-0 से पराजित कर इतिहास रच दिया।
  • वे विश्व की प्रथम महिला बॉक्सर हैं जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक जीता है। इस प्रकार वे 2002, 2005, 2006, 2008, 2010 व 2018 में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वे अपने पहले विश्व चैंपियनशिप में वर्ष 2001 में रजत पदक जीती थीं।
  • 57 किलोवर्ग में भारत की सोनिया चहल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्हें जर्मनी की ओर्नेला गैब्रिली वाहनर ने पराजित किया।
  • नई दिल्ली में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में भारत को एक स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य पदक मिले।
    मैरी कॉम मणिपुर के कॉम समुदाय से हैं जो कि राज्य के कॉमेरेम संघ के छह उप-प्रजातीय समुदायों में से एक है।

विश्व चैंपियनशिप में प्रदर्शन

  • मैरी कॉम (भारत): 45-48 किलोग्राम वर्ग में कुल सात पदक (6 स्वर्ण व एक रजत)
  • फेलिक्स सेवन (क्युबा, पुरुष वर्ग): 60 किलोग्राम में सात पदक (6 स्वर्ण व एक रजत)
  • कैटी टेलर (आयरलैंड): 90 किलोग्राम वर्ग में छह पदक (5 स्वर्ण व एक रजत)

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *