राजस्थान का पहला जल ग्रिड व जल स्वावलंबन अभियान-IV

  • राजस्थान का पहला वाटर ग्रिड पोर्टल 3 अक्टूबर, 2018 को जयपुर में आरंभ हुआ। इसका शुभारंभ राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया। इस पोर्टल के साथ जल स्वावलंबन अभियान (Jal Swavalamban Abhiyan) का चौथा चरण भी आरंभ हुआ।
  • इस अभियान के तहत राज्य के 12,000 से अधिक गांवों में लगभग 4 लाख वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण किया गया है।
  • राज्य के जल संसाधन विभाग द्वारा यह पोर्टल शुरू किया गया है जिसके तहत विभिन्न स्रोतों से जल की उपलब्धता एवं आपूर्ति पर नजर रखी जाएगी।
  • राज्य की मुख्यमंत्री के अनुसार जल अभियान की बदौलत राज्य में भूजल स्तर में 4-66 फीट की औसत बढ़ोतरी संभव हो सकी है, 63 प्रतिशत सूखे हैंडपंप व 20 प्रतिशत नलकूपों को पुनः सक्रिय किया जा चुका है। इसके अलावा ग्रीन कवर में भी 3678 हैक्टेयर की वृद्धि हुई है।
  • जल स्वावलंबन अभियान का चौथा चरण 4000 गांवों में लागू होगा।
  • इस अभियान की शुरूआत जनवरी 2016 में हुई थी।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *