टोक्यो ओलंपिक 2020 को स्थगित किया गया

Tokyo Olympic Mascot

24 जुलाई से 9 अगस्त 2020 के बीच आयोजित होने वाले टोक्यो ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल 2020 को कोविड-19 महामारी को देखते हुए इसे स्थगित कर वर्ष 2021 में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अब एवं अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष थॉमस बाख की बैठक के पश्चात खेल को वर्ष 2021 तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया। हालांकि इस खेल का नाम ‘ओलंपिक एवं पैरालंपिक खेल टोक्यो 2020’ (Olympic and Paralympic Games Tokyo 2020) ही रहेगा, भले ही इसका आयोजन अगले वर्ष होगा।

आधुनिक ओलंपिक खेलों के 124 वर्षों के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब इसे स्थगित कर देर से आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि इससे पहले वर्ष 1916 एवं 1940 में विश्व युद्धों की वजह से ओलंपिक खेलों को रद्द जरूर किया गया परंतु टोक्यो ओलंपिक खेल 2020 की तरह निर्धारित तिथि को टालकर बाद में कभी आरंभ नहीं किया गया।

टोक्यो ओलंपिक का शुभंकर: टोक्यो ओलंपिक का शुभंकर है ‘मिराइतोवा’ (Miraitowa)। यह मिराइ व तोवा शब्दों से बना है। मिराइ का मतलब है भविष्य व तोवा का मतलब है अनंत या शाश्वत। इस प्रकार मिराइतोवा का मतलब है अनंत भविष्य। यह शुभंकर नीले रंग का है। टोक्यो पैरालिंपिक 2020 का शुभंकर है ‘सोमाइटी’ (Someity)। यह गुलाबी रंग का चेरी ब्लॉसम है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *