पृथ्वी दिवस 2020 थीम

Image: Earth Day 2020

कोविड-19 पैंडेमिक लॉकडाउन के बीच पूरे विश्व में 22 अप्रैल, 2020 को पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। संयोगवश, यह पृथ्वी दिवस की 50वीं वर्षगांठ भी है।

थीम

वर्ष 2020 के पृथ्वी दिवस की थीम ‘जलवायु कार्रवाई’ यानी क्लाइमेट एक्शन (Climate Action) है।

पृष्ठभूमि

प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

तेल रिसाव, धुंध, प्रदूषित नदी जिसमें आग तक लगने की घटनाएं सामने आईं, के प्रति एकीकृत प्रत्युत्तर है पृथ्वी दिवस।

22 अप्रैल, 1970 को लगभग 2 करोड़ अमेरिकियों ने पर्यावरणीय अज्ञानता के खिलाफ विरोध जताने तथा पृथ्वी को बचाने के लिए एक नया भावी मार्ग की मांग के लिए व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। इसी का परिणाम है पृथ्वी दिवस।

  • ज्ञातव्य है कि आज से 50 वर्ष पहले 22 अप्रैल, 1970 को लाखों लोग 50 वर्षों के औद्योगिक विकास के नकारात्मक प्रभाव के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे। इसका आयोजन अमेरिकी सिनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने किया था। अमेरिका सहित विश्व के अन्य देशों में स्मॉग घातक सिद्ध हो रहा था और इस बात के प्रमाण पुख्ता हो रहे थे कि यह बच्चों के विकास को बाधित कर रहा है। इसके अलावा कीटनाशकों एवं अन्य प्रदूषकों के अत्यधिक प्रयोग के कारण जैव विविधता को नुकसान पहुंचा रहा था।
  • इसी आपदा को मद्देनजर रखते हुये तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति निक्सन एवं अमेरिकी कांग्रेस ने तत्परता दिखाते हुये जुलाई 1970 में पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी का सृजन किया।
  • 22 अप्रैल, 1970 को प्रदर्शन के आलोक में प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
  • अर्थ डे नेटवर्क नामक संगठन विश्व्यापी पृथ्वी दिवस का नेतृत्व करता है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2009 में अपने एक प्रस्ताव द्वारा प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को ‘अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी मातृ दिवस’ ’ (International Mother Earth Day) के रुप में मनाने का निर्णय लिया।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *