इंदु मल्होत्रा-अधिवक्ता से सीधे सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश हेतु अनुशंसा

  • सर्वोच्च न्यायालय के कोलैजियम ने 11 जनवरी को इतिहास रचते हुये पहली बार किसी महिला अधिवक्ता को सीधे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर नियुक्ति हेतु अनुंशसा की है। सर्वोच्च न्यायालय में विगत 30 वर्षों से वकालत कर रहीं इंदु मल्होत्रा को सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्ति हेतु अनुशंसा की गई है।
  • सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा प्राप्त करने वाली वे दूसरी महिला हैं। उन्हें यह दर्जा 2007 में दिया गया था। लीला सेठ ऐसी प्रथम महिला थीं जिन्हें सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा प्रदान किया गयाा था।
  • ज्ञातव्य है कि सर्वोच्च न्यायालय में स्वतंत्रता से अब अब तक केवल 7 महिला न्यायाधीश रही हैं। सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश लीला सेठ हैं, उनकी नियुक्ति 1989 में हुयी थीं। उनके पश्चात न्यायमूर्ति सुजाता मनोहर, न्यायाधीश रूमा पाल, न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा व न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया। अभी सर्वोच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति आर. भानुमति एकमात्र महिला न्यायाधीश हैं।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *