आरिफ अल्वी, पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित

  • पूर्व दंत चिकित्सक 69 वर्षीय आरिफ उर रहमान अल्वी 4 सितंबर, 2018 को पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। वे पाकिस्तान के 13वें राष्ट्रपति हैं।
  • वे प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से हैं।
  • आरिफ अल्वी ने पाकिस्तान पिपुल्स पार्टी के उम्मीदवार ऐताज अहसन को पराजित किया।
  • पाकिस्तान के नेशनल एसेंबली एवं सिनेट में गुप्त मतदान के द्वारा संपन्न चुनाव में कुल 430 मत पड़े जिनमें अल्वी को 212 मत मिले जबकि रहमान को 131 मत मिले।
  • ज्ञातव्य है कि आरिफ अल्वी के पिता इलाही अल्वी, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के दंत चिकित्सक थे।
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष पद्धति से एक निर्वाचक मंडल द्वारा होता है जिसमें राष्ट्रीय संसद के दोनों सदनों (नेशनल एसेंबली व सिनेट) के सदस्य तथा चार प्रांतीय एसेंबलियों के सदस्य शामिल होते हैं। इस निर्वाचक मंडल में सदस्यों की संख्या 1170 है परंतु सभी के मत समान नहीं हैं। इसलिए कुल मत 702 हैं। प्रत्येक प्रांत के 65 मत आवंटित हैं। इसलिए प्रांतीय विधाानसभाओं के कुल 260 मत हैं।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *