विश्व का सबसे बड़ा मानवीय देशांतरण-चीनी नव वर्ष 2018

  • चीन में 15 फरवरी, 2018 को नव वर्ष आरंभ हुआ। चीन में नव वर्ष को वसंत उत्सव के नाम से भी जाना जाता है जो तकरीबन एक माह को होता है।
  • इस दौरान विश्व का सबसे बड़ा वार्षिक मानवीय उत्प्रवासन या आवागमन होता है। अर्थात छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में चीनी लोग किसी दूसरी जगह या विदेश चले जाते हैं।
  • इसी वर्ष अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग 38 करोड़ चीनी आवागमन करेंगे।
  • यह वर्ष चीन में ‘ईयर ऑफ द डॉग’ के नाम से जाना जाएगा। दरअसल चीनी कैलेंडर में राशि चक्र का प्रत्येक वर्ष अलग-अलग जानवर के नाम पर होता है। पुनः 12 साल पर यह चक्र दोहरायी जाती है।
  • वर्ष 2017 ‘मुर्गा वर्ष’ था जबकि वर्ष 2019 ‘ईयर ऑफ द पिग’ होगा।
  • चीनी कैलेंडर की राशियों के 12 जानवर हैं: चूहा, बैल, बाघ, खरगोस, ड्रैगन, सांप, घोड़ा, बकरी, बंदर, मुर्गा, कुत्ता व सुअर।



Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *