अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन द्वारा फोरम का आयोजन

  • अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन ने आबु धाबी में आयोजित ‘विश्व भविष्य ऊर्जा बैठक’ (WFES) में दो दिवसीय ‘अंतरराष्ट्रीय सौर ऊर्जा मंच’ (International Solar Alliance Forum) का आयोजन किया। यह 17-18 जनवरी, 2018 को आयोजित किया गया।
  • इस आयोजन के द्वारा सार्वभौमिक ऊर्जा पहुंच के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु सहयोग बढ़ाने व ज्ञान साझा पर चर्चा की गई।
  • इस बैठक में भारत की ओर से केंद्रीय ऊर्जा व अक्षय ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राज कुमार सिंह ने हिस्सा लिया।

क्या है अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन

  • सदस्य देशों के बीच सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु 30 नवंबर, 2015 को पेरिस घोषणापत्र के माध्यम से ‘अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन’ (International Solar Alliance-IDA) गठित किया।
  • इसका मुख्य उद्देश्य वर्ष 2030 तक वैश्विक स्तर पर 1000 गीगावाट का सौर ऊर्जा सृजन तथा इसमें 100 अरब डॉलर का निवेश है।
  • 15 सदस्यों की अभिपुष्टि के पश्चात अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन फ्रेमवर्क (ISA Framework Agreement) 6 दिसंबर, 2017 को लागू हो गया। इससे यह विधिवत रूप से एक अंतरराष्ट्रीय संगठन हो गया।
  • अब तक 48 देशों ने इसके फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर कर दिये हैं तथा 19 देशों ने इसकी अभिपुष्टि कर दी है।
  • अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का मुख्यालय गुरुग्राम (हरियाणा, भारत) में है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *