58वां राष्ट्रीय समुद्री दिवस

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने 5 अप्रैल 1919 को मुंबई से लंदन तक यात्रा करने वाले प्रथम भारतीय फ्लैग मर्चेंट पोत (एम/एस सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी के स्वामित्व वाली) ‘एस. एस. लॉयल्टी’ की पहली यात्रा की याद में 58वां राष्ट्रीय समुद्री दिवस (National Maritime Day-2021) मनाया।

  • इस राष्ट्रीय समुद्री दिवस की थीम भारत सरकार की पहल ‘आत्म निर्भर’ भारत की तर्ज पर ‘कोविड-19 से आगे सतत नौपरिवहन’ थी।
  • राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री मनसुख मांडविया ने समुद्री समुदाय को बधाई दी और कोविड महामारी के दौरान उनकी भूमिका एवं कड़ी मेहनत, उत्साह और साहस की प्रशंसा की।
  • श्री मांडविया ने कहा कि हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री द्वारा लॉन्च मैरिटाइम इंडिया विजन-2030 भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए अगले दशक का व्यापक दृष्टिकोण है और फोकस अप्रोच के साथ भारत का समुद्री क्षेत्र जल्द ही मजबूत, तकनीकी रूप से उन्नत और आत्म निर्भर बन जाएगा।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *