‘ओउमुआमुआ’-प्रथम ज्ञात अंतरतारीय पिंड

  • 19 अक्टूबर, 2017 को हवाई द्वीप के खगोलविदों ने हमारी सौर प्रणाली से गुजरते हुये सिगार के आकार का एक अंतर-तारीय पिंड (interstellar object) को खोजा।
  • खगोलविदों ने इसे ओउमुआमुआ (Oumuamua) नाम दिया।
  • हमारी सौर प्रणाली से गुजरने वाला यह प्रथम अंतर-तारीय पिंड था।
  • खगोलविदों के बीच इस आकाशीय पिंड को लेकर ऊहापोह की स्थित बनी रही। आरंभ में कुछ खगोलविद् इसे एलियन द्वारा भेजा गया यान मान रहे थे।
  • बाद में इसे धूमकेतु (बर्फीला पिंड जो तारों से गुजरते समय गर्म हो जाता है और पूंछ निकल आता है) समझा गया। लेकिन इसमें धूमकेत के लक्षण नजर नहीं आये।
  • फिर इसे क्षुद्रग्रह समझा गया। लेकिन क्षुद्रग्रहों में जो सामान्य खनिज पाये जाते हैं, वे भी इसमें नहीं देखा गया।
  • अंततः जनवरी 2018 के प्रथम सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने इसे ‘अंतर-तारीय वस्तु’ की श्रेणी में शामिल कर लिया।
  • हवाई के हालियाकाला ओब्स जगह पर ‘पैन-स्टार्स-1’ (Pan-STARSS-1) की मदद से रॉबर्ट बेरियेक ने इसे खोजा था।
  • उन्होंने तत्समय इसका नाम ‘ओउमुआमुआ’ रखा। इसका मतलब होता है: सुदूर से आने वाला प्रथम संदेशवाहक’।
  • ब्रेकथ्रो लिस्न प्रोजेक्ट ने इसके एलियन से जुड़े होने की भी जांच की परंतु परिणाम नकारात्मक निकला।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *