अरुणा बी. रेड्डी जिमनास्टिक विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय जिम्नास्ट

  • अरुणा बुद्दा रेड्डी जिम्नास्टिक विश्व कप में व्यक्तिगत श्रेणी में कोई पदक जीतन वाली प्रथम जिम्नास्ट बन गयी हैं।
  • उन्हाेंने आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित जिम्नास्टिक वर्ल्ड कप में 24 फरवरी, 2018 को जिम्नास्ट वॉल्ट में कांस्य पदक जीता।
  • बाइस वर्षीय अरुणा ने मेलबर्न के हिसेंसे अरीना में 13.649 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं और कांस्य पदक जीता। वहीं स्लोवानिया की जासा कैस्लेफ ने 13.800 अंक के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि ऑस्ट्रेलिया की एमिली वाइटहेड ने 13.699 अंक के साथ रजत पदक जीता।
  • यह अरुणा का पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है। हालांकि वह 2013 विश्व आर्टिस्टिक जिमनास्टिक चौंपियनशिप, 2014 राष्ट्रमंडल खेल और 2014 एशियाई खेल और 2017 एशियाई चौंपियनशिप में भाग ले चुकीं हैं। इस उपलब्धि से पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2017 एशियाई चौंपियनशिप की वॉल्ट स्पर्धा में छठा स्थान था।
  • दरअसल जिमनास्टिक में एक साल में कई विश्व कप प्रतियोगिताएं होती हैं और वे विश्व चौंपियनशिप के बाद दूसरे दर्जे पर मानी जाती हैं।
  • ज्ञातव्य है कि दीपा करमाकर 2016 रियो ओलंपिक की महिला वॉल्ट स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं थीं। उन्होंने एशियाई चौंपियनशिप और 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीते हैं, लेकिन वह विश्व कप स्तर पर कोई पदक नहीं जीत सकीं थीं।



Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *