लुका मोड्रिक फीफा सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी

  • क्रोएशिया के मिडफिल्डर लुका मोड्रिक को वर्ष 2018 का फीफा सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार सम्मान लंदन में आयोजित किया गया था।
  • लुका मोड्रिक रियल मैड्रिड लीग की ओर से भी खेलते हैं जो लगातार तीसरी बार चैंपियंस लीग खिताब जीता है।
  • लुका मोड्रिक के शानदार प्रदर्शन से क्रोएशियाई टीम फीफा विश्व कप 2018 के फाइनल में भी पहुंची थी।
    वर्ष 2008 से क्रिस्टियानो रोनाल्डो एवं लियोनेल मेसी को फीफा का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी से सम्मानित किया जाता रहा है। परंतु उनके प्रभुत्व को मोड्रिक तोड़ने में सफल रहे।
  • लुका मोड्रिक को विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी गोल्डेन बॉल से भी सम्मानित किया गया था।
  • सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ीः ब्राजील की मार्ता को फीफा सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉल खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें छठी बार और वर्ष 2010 के पश्चात पहली बार इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ कोचः फ्रांसीसी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच दिदिएर डेस्चैंप्स को फीफा सर्वश्रेष्ठ कोच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • पहली बार महिला की खिलाड़ी को मिला बैलोन डी ओरः दिसंबर 2018 में पहली बार किसी महिला खिलाड़ी को बैलोन डीओर से सम्मानित किया जाएगा।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *