उत्तराखंड में दुर्लभ वाटर श्रु (water shrew) की पहली बार खोज

  • भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के शोधकर्त्ताओं ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में जल कर्कशा (water shrew-Nectogale elegans) को पहली बार खोजा है।
  • चूहे जैसा दिखने वाला यह जीव पहले सिक्किम एवं अरुणाचल प्रदेश में खोजा गया है। परंतु पहली बार इसे उत्तराखंड में खोजा गया है।
  • स्तनपायी दुर्लभ वाटर श्रु (जल कर्कशा) नाम का जीव पहली बार उत्तराखंड के कुमाऊं में अस्कोट वाइल्डलाइफ सेंचुरी और गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी क्षेत्र में खोजा गया है।
  • यह जीव जल-थल दोनों जगह पाया जाता है।
  • इस जीव को इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आइयूसीएन) ने संकटग्रस्त जीवों की श्रेणी में रखा है।
  • अभी तक विश्व में इसकी 13 प्रजातियों की ही जानकारी है।
  • यह जीव उत्तरी-दक्षिणी एशिया, दक्षिणी चीन व पूर्वी नेपाल में मिला है। भारत में अब तक इसकी उपस्थिति सिर्फ सिक्किम व अरुणाचल प्रदेश में दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि इस जीव के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *