दुनिया के सबसे कुरुप जानवर मिस्टर ब्लॉबी के रिश्तेदारों की खोज

  • वैज्ञानिकों ने एक वैज्ञानिक यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया के गहरे समुद्र में से 100 से ज्यादा दुर्लभ मछली प्रजातियों की खोज की है।
  • इन खोजी गयी जीवों में मिस्टर ब्लॉबी (Mr Blobby) का एक रिश्तेदार भी शामिल है जिसे ‘दुनिया का सबसे कुरुप जानवर’ खिताब दिया गया है।
  • मिस्टर ब्लॉबी को वर्ष 2013 में कुरूप पशु संरक्षण समिति ने दुनिया का सबसे कुरुप जानवर चुना था।
  • मिस्टर ब्लॉबी साइक्रोल्युडिटे परिवार से संबंधित है और वर्ष 2003 में न्यूजीलैंड के तट से इसकी खोज की गई थी और जिस वैज्ञानिक ने इसकी खोज की थी, उसी का नाम इसे दिया गया।
  • अन्य प्रजातियां जिनकी खोज की गईं हैं उनमें उभरा-तेज दाँतेदार बायोल्युमिनेन्सेंट कुकी-कटर शार्क, छिपकली मछली शामिल है।
  • चूंकि गहरे समुद्र में भोजन दुर्लभ हैं, इसलिए आमतौर पर जीव छोटे होते हैं और धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं। कई जेली-जैसे होते हैं और वे तैरते हुये अपना जीवन व्यतीत करते हैं।




Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *