न्यायमूर्ति एन.वी रमन्ना होंगे देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश

सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति नुथालपति वेंकेट रमन्ना देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। मौजूदा मुख्य न्यायाधीश एस.ए. बोबडे ने उनके नाम की सिफारिश सरकार को भेजी है।

  • श्री रमन्ना 24 अप्रैल को देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेंगे। प्रधान न्‍यायाधीश बोबडे 23 अप्रैल को सेवानिवृत्‍त हो रहे हैं।
  • न्‍यायमूर्ति बोबडे ने नवम्‍बर 2019 में देश के 47वें प्रधान न्‍यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। मौजूदा मुख्य न्यायाधीश एस.ए. बोबडे के बाद एनवी रमन्ना उच्चतम न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। उनका कार्यकाल 26 अगस्त, 2022 तक होगा।
  • आंध्र प्रदेश के रहने वाले एन.वी रमन्ना वर्ष 2000 में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में स्थायी न्यायाधीशके तौर पर चुने गए थे। फरवरी, 2014 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति से पहले वह दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *