करेंट अफेयर्स क्विज (सभी परीक्षाओं के लिए): 10 जुलाई 2026

UPPCS, BPSC, JPSC, MPPSC, UKPPSC, RPSC, HPSC, CGPSC, NDA, CDS, SSC, RAILWAY, BANKING परीक्षाओं के लिए उपयोगी. (आप एक माह की PDF 65 रुपये UPI के जरिए 9818187354 पर भुगतान करके अपनी ईमेल पर प्राप्त कर सकते हैं। एक साल की PDF (प्रतिमाह अलग-अलग) भी 650 रुपये का भुगतान करके सब्सक्राइब कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए हमें व्हाट्सअप करें: 7428811251 पर या 9818187354 पर।1 ) COPYRIGHT@GSTIMES

प्रश्न: ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी किया गया।
2. वियना दुनिया का सबसे अधिक रहने योग्य शहर है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)

प्रश्न: अस्त्र Mk 1 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इंडोनेशिया पहला देश है जिसके साथ भारत ने अस्त्र Mk 1 की आपूर्ति के लिए समझौता किया है।
2. अस्त्र Mk 1 दृश्य सीमा से परे (बियॉन्ड-विज़ुअल-रेंज) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प कोयला आवंटन परियोजनाओं में ‘बीमा जमानत बांड’ (Insurance Surety Bond) के उद्देश्य का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
(a) यह कोयले की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव से निवेशकों की रक्षा करता है।
(b) यह अनुबन्धकों द्वारा संविदात्मक दायित्वों को पूरा करने में विफल रहने से होने वाले नुकसान से परियोजना मालिक की रक्षा करता है।
(c) यह निकाले गए कोयले की गुणवत्ता की गारंटी देता है।
(d) यह खनन उपकरणों का आकस्मिक क्षति के विरुद्ध बीमा करता है।
उत्तर: (b)

प्रश्न: ACITI निम्नलिखित में से किन देशों के बीच एक प्रौद्योगिकी और नवाचार साझेदारी है?
(a) ऑस्ट्रेलिया–कनाडा–भारत
(b) अमेरिका-कनाडा-भारत
(c) ऑस्ट्रेलिया-कंबोडिया-भारत
(d) ऑस्ट्रेलिया-चीन-भारत
उत्तर (a)

प्रश्न: Awiqli के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह टाइप 1 या टाइप 2 मधुमेह से ग्रस्त वयस्कों के लिए दुनिया का पहला साप्ताहिक बेसल इंसुलिन है।
2. इसे सनोफी इंडिया द्वारा लॉन्च किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर (a):

GS TIMES UPSC (CSE) लक्ष्य: प्रारंभिक + मुख्य परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स आधारित टेस्ट

प्रश्न: तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन (2026) के परिणामों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया।
2. भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में हस्ताक्षरित अपने नागरिक परमाणु सहयोग समझौते को क्रियाशील करने पर सहमति व्यक्त की है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर (a)

प्रश्न: पैट्रियट मिसाइल के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली ज़मीन से संचालित प्रणाली है।
2. पैट्रियट मिसाइल प्रणाली को मुख्य अनुबंधक के रूप में नॉर्थ्रॉप ग्रुमन द्वारा विकसित किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर (a)

प्रश्न: नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) किसके द्वारा शुरू की गई एक पहल है?
(a) केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
(b) केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
(c) केंद्रीय गृह मंत्रालय
(d) केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
उत्तर (a)

प्रश्न: जुलाई 2026 में, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने किसके निलंबन को अस्थायी रूप से हटा दिया?
(a) ईरानी ओलंपिक समिति
(b) उत्तर कोरियाई ओलंपिक समिति
(c) सूडानी ओलंपिक समिति
(d) रूसी ओलंपिक समिति
उत्तर (d)

प्रश्न: हैंडलूम हैकाथॉन 2026 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसे केंद्रीय MSME मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किया गया था।
2. यह पहल राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित की गई थी, जो 7 अगस्त को मनाया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)

प्रश्न: सिल्वाना टेनरेइरो (Silvana Tenreyro) को हाल ही में किस रूप में नामित किया गया है?
(a) विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री
(b) आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री
(c) न्यू डेवलपमेंट बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री
(d) एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष
उत्तर: (b)

प्रश्न: हाल ही में समाचारों में रही एल्ड्रिन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह एक नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा है।
2. भारत में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर (b)

GS TIMES की महीने-वार संकलित (compiled) MCQ PDF कैसे प्राप्त करें: एक माह के करेंट अफेयर्स क्विज व्याख्या सहित कम्पाइलेशन PDF में उपलब्ध है। आप एक माह की PDF 65 रुपये UPI के जरिए 9818187354 पर भुगतान करके अपनी ईमेल पर प्राप्त कर सकते हैं। एक साल की PDF (प्रतिमाह अलग-अलग) भी 650 रुपये का भुगतान करके सब्सक्राइब कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए हमें व्हाट्सअप करें: 7428811251 पर या 9818187354 पर।

CLICK HERE: GS TIMES LAKSHYA UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED MONTHLY TEST PDFs

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC MAINS TEST SERIES

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *