25 वर्षों के पश्चात होप आईलैंड में दिखा ग्रेटर फ्लैमिंगो

  • लंबी अवधि के पश्चात पांच ग्रेटर फ्लैमिंगो (greater flamingoes) पक्षी के झुंड को आंध्र प्रदेश के होप आईलैंड (Hope Island) में देखा गया जो कि कोरिंगा वन्यजीव अभ्यारण्य (Coringa Wildlife Sanctuary) का हिस्सा है।
  • लंबी गर्दन व लंबा पैर वाला ग्रेटर फ्लैमिंगो को 25 वर्ष पहले 1993 में यहां देखा गया था। हालांकि वर्ष 2016 के एशियाई वाटर बर्ड सेंसस के दौरान आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिला के सिर्रा यनम गांव एकमात्र फ्लैमिंगो देखा गया था।
  • ईस्ट गोदावरी रिवर एस्चुरियन इकोसिस्टम (East Godavari River Estuarine Ecosystem: EGREE) की सीईओ शांति प्रिया पांडे ने सर्वेक्षण के दौरान ग्रेटर फ्लैमिंगो को होप आईलैंड में देखा।
  • कोरिंगा वन्यजीव अभ्यारण्य 235 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है और यहां 35 प्रजातियों के मैंग्रोव व 120 प्रजातियों की पक्षी पाई जाती है।
  • इसके अलावा 236 प्रजातियों के प्रवासी पक्षी भी यहां व इसके आसपास देखे जाते हैं। यहां कुल मिलाकर प्रतिवर्ष 60,000 जल पक्षी आते हैं। हालांकि ग्रेटर फ्लैमिंग को यहां अंतिम बार वर्ष 1993 में देखा गया था।
  • ग्रेटर फ्लैमिंगो चयनित आहार वाला पक्षी है और इसका गुलाबी रंग तटीय नम भूमि पर मिलने वाले झींगा व शैवाल के कारण है।

Image Credit: Wikimedia commons (Greater Flamingoes)

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *