विलर्स गुस्लेन में भारतीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन

 

  • उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू ने प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर 9 नवंबर, 2018 को पेरिस के विलर्स गुस्लेन (Villers Guislain) में भारतीय युद्ध स्मारक (Indian War Memorial) का अनावरण किया।
  • विलर्स गुइस्लेन पेरिस से 200 किलोमीटर दूर है।
  • प्रथम विश्व युद्ध में फ्रांस की स्वतंत्रता में भारतीय सैनिकों के योगदान की स्मृति में इस स्मारक का अनावरण किया गया।
  • प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस में मारे गए सैनिकों की याद में यह पहला राष्ट्रीय स्मारक है। इस स्मारक में भारत का राजकीय चिह्न अशोक स्तंभ भी लगाया गया है।
  • इस स्मारक का निर्माण भारत सरकार ने यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया के द्वारा करवाया गया है।
  • ज्ञातव्य है कि प्रथम विश्व युद्ध 11 नवंबर, 1918 को पेरिस संधि पर हस्ताक्षर के साथ समाप्त हुआ। इस युद्ध में भारत के 15 लाख सैनिकों ने भाग लिया था।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *