दादरा और नगर हवेली को स्वतंत्रता पश्चात मिला प्रथम मेडिकल कॉलेज

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनवरी, 2019 को दादरा और नगर हवेली के सयाली में चिकित्सा महाविद्यालय की आधारशिला रखी। स्वतंत्र पश्चात स्वतंत्रता के पश्चात दादरा-नागर हवेली का यह प्रथम मेडिकल कॉलेज है।
  • प्रधानमंत्री ने दादरा और नगर हवेली के लिए आईटी नीति का अनावरण किया। एम-आरोग्य मोबाइल ऐप और हर दरवाजे पर जाकर कूड़ा संग्रह, दादरा और नगर हवेली में ठोस अपशिष्ट के पृथक्करण और प्रसंस्करण का भी शुभारंभ किया गया। उन्होंने आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को गोल्ड कार्ड भी वितरित किया और लाभार्थियों को वन अधिकार पत्र बांटा।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली दोनों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया है। दोनों संघ शासित प्रदेशों को केरोसीन मुक्त भी घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज दोनों संघ शासित प्रदेशों में एलपीजी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन और पानी का कनेक्शन उपलब्ध है।
  • उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, शहरों और गांवों में गरीबों को एक स्थायी घर प्रदान करने के लिए एक व्यापक अभियान चल रहा है।
  • उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की तुलना में, जिसने 5 साल में केवल 25 लाख घर बनाए थे, हमने 5 साल में 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा घर बनाए हैं।
  • प्रधानमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि अकेले दादरा और नगर हवेली में 13000 महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वन धन योजना के तहत, वन उपज में मूल्य संवर्धन के लिए केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए कई उपाय किए गए हैं।
  • प्रधानमंत्री ने बताया कि दादरा और नगर हवेली में पर्यटन की बहुत संभावना है। इस क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र में लाने के लिए कई पहल की जा रही है।
  • उन्होंने कहा कि मछुआरों की आय बढ़ाने के लिए नीली क्रांति के तहत काम किया जा रहा है। मत्स्य क्षेत्र में सुधार के लिए एक विशेष कोष स्थापित किया गया था। इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए इस कोष के तहत 7500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई थी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 125 करोड़ भारतीय उनके परिवार हैं और वह उनके कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *