हिना जायसवाल-भारतीय वायु सेना की प्रथम महिला फ्लाइट इंजीनियर

  • चंडीगढ़ की फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल भारतीय वायुसेना में फ्लाइट इंजीनियर में शामिल होकर इतिहास रच दिया।
  • रक्षा मंत्रालय के मुताबिक भारतीय वायुसेना में फ्लाइट इंजीनियर के रूप में शामिल होने वाली हिना जायसवाल प्रथम भारतीय महिला हैं।
  • उन्हें भारतीय वायुसेना के ऑपरेशनल हेलीकॉप्टर में तैनात किया जाएगा। इस रूप में उनका कार्य काफी दबाव वाला रहने वाला है और उन्हें जरूरत पड़ने पर सियाचिन ग्लैसियर से लेकर अंडमान सागर तक सफर करना पड़ सकता है।
  • चंडीगढ़ की रहने वाली हिना ने पंजाब विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ली है। 5 जनवरी, 2015 को वे वायुसेना की इंजीनियरिंग शाखा में शामिल हुयी थीं।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *