मराठा लाइट इन्फ्रैंट्री का 250वां स्थापना दिवस

  • भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजिमेंटों में से एक मराठा लाइट इन्फैंट्री (Maratha Light Infantry) ने 4 फरवरी, 2018 को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनायी।
  • मुख्य कार्यक्रम मानकेशा केंद्र में आयोजित हुआ जहां ‘विक्ट्री एंड वैलोर’ नामक कॉफी बुक लॉन्च किया गया।

मराठा लाइट इन्फैंट्री के बारे में

  • मराठा रेजिमेंट की प्रथम बटालियन 4 फरवरी, 1768 को ‘सेकेंड बटालियन बॉम्बे सिपॉय’ (second battalion Bombay Sepoys) के रूप में स्थापित हुयी जो बाद में ‘जंगी पल्टन’के नाम से प्रसिद्ध हुयी।
  • इस रेजिमेंट का नारा है ‘बोल श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की जय’।
  • ब्रिटिश राज में लाइट इन्फ्रैंट्री का दर्जा प्राप्त करने वाला यह प्रथम रेजिमेंट था। इसे 1841 में प्रथम अफगान युद्ध के दौरान यह दर्जा दिया गया था।
  • मराठा लाइट इन्फैंट्री का इतिहास वीरता व साहस से भरा रहा है। द्वितीय विश्व युद्ध में इसे दो विक्टोरिया क्रॉसेज प्राप्त हुये थे।
  • अब तक इसे 56 युद्ध सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
  • भारतीय सेना को दो स्पेशल फोर्स का योगदान देने वाला यह भारत का एकमात्र बटालियन है।

क्या आप जानते हैं?

    • ज्ञातव्य है कि 4 फरवरी का ऐतिहासिक महत्व भी है क्योंकि इसी दिन 1760 को छत्रपति शिवाजी महाराज ने कोंडना किला पर विजय प्राप्त की थी जिसे सिंघगढ़ के नाम से ज्ञात है।
    • मराठा लाइट इन्फैंट्री मराठा लड़ाकुओं से प्रेरणा प्राप्त करते रहे हैं जो ‘गुरिल्ला युद्ध पद्धति’ में सिद्धहस्त थे।



Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *