देश में दूध और अंडा उत्‍पादन

-केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2016-17 के दौरान देश में दूध उत्‍पादन में वर्ष 2013-14 के मुकाबले 20.13 प्रतिशत की उल्‍लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2016-17 के दौरान दूध उत्‍पादन में वर्ष 2015-16 के मुकाबले 6.4 प्रतिशत की वृद्धि आंकी गई है।

-दूध उत्‍पादन की वृद्धि दर वर्ष 2014-15 में 6.3 प्रतिशत, वर्ष 2015-16 में 6.3 प्रतिशत और वर्ष 2016-17 में 6.4 प्रतिशत रही है।

-सीजनल आधार पर यदि दृष्टिपात किया जाये तो कुल दूध उत्‍पादन वर्ष 2016-17 (ग्रीष्‍म) के 51.33 मिलियन टन से बढ़कर वर्ष 2017-18 (ग्रीष्‍म) में 53.77 मिलियन टन के स्‍तर पर पहुंच गया है, जो 4.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। यह वृद्धि दर वर्ष 2015-16 के मुकाबले वर्ष 2016-17 के दौरान दूध उत्‍पादन में दर्ज की गई 3.9 प्रतिशत के मुकाबले अधिक है।

-वर्ष 2017-18 के ग्रीष्‍म सीजन के दौरान प्रथम पांच सर्वाधिक दूध उत्‍पादक राज्‍यों में उत्तर प्रदेश, राजस्‍थान, गुजरात, मध्‍य प्रदेश और आंध्र प्रदेश शामिल हैं।

अंडा उत्‍पादन : देश में कुल अंडा उत्‍पादन वर्ष 2016-17 के दौरान बढ़कर 88.1 अरब के आंकड़े को छू गया, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 12.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है। यही नहीं, वर्ष 2016-17 के दौरान कुल अंडा उत्‍पादन में वर्ष 2015-16 की तुलना में 6.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया गया है।

-देश में कुल अंडा उत्‍पादन ने वर्ष 2014-15 में 5.0 प्रतिशत, वर्ष 2015-16 में 5.7 प्रतिशत और वर्ष 2016-17 में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

-सीजनल आधार पर यदि दृष्टिपात किया जाये तो , देश में कुल अंडा उत्‍पादन वर्ष 2016-17 (ग्रीष्‍म) के 26.03 अरब से बढ़कर वर्ष 2017-18 (ग्रीष्‍म) के दौरान 27.95 अरब के स्‍तर पर पहुंच गया है, जो 7.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह आंकड़ा वर्ष 2015-16 के ग्रीष्‍म सीजन के मुकाबले वर्ष 2016-17 के ग्रीष्‍म सीजन के दौरान अंडा उत्‍पादन में दर्ज की गई 5.5 प्रतिशत की वृद्धि दर से अधिक है।

-अंडा उत्‍पादन में मुख्‍य योगदान लगभग 80.83 प्रतिशत के साथ वाणिज्यिक पोल्ट्री फार्मों का रहा है, जबकि शेष योगदान घरेलू/ बैकयार्ड (मकान के पीछे के आंगन) में किए जाने वाले मुर्गी पालन का रहा है।

वर्ष 2017-18 के ग्रीष्‍म सीजन के दौरान प्रथम पांच सर्वाधिक अंडा उत्पादक राज्‍यों में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चि‍म बंगाल और हरियाणा शामिल हैं।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *