फोरम फॉर आईटी एम्प्लोयी (FITE) पुणे-भारत का प्रथम पंजीकृत आईटी ट्रेड यूनियन

  • फोरम फॉर आईटी एम्प्लोयी की पुणे शाखा (Forum for IT Employees: FITE-Pune chapter), सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत का प्रथम आधिकारिक पंजीकृत ट्रेड यूनियन बन गया है।
  • एफआईटीई की पुणे शाखा का दिसंबर 2017 में महाराष्ट्र राज्य श्रमायुक्त कार्यालय में पंजीकरण हुआ था।
  • आईटी सेक्टर में कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर निकाले जाने का विरोध करने में यह यूनियन काफी मुखर रहा है।
  • आइटी सेक्टर में कर्मचारियों को बाहर निकाले जाने के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए एफआईटीआई की स्थापना बंगलुरू में हुयी थी। बाद में इस फोरम ने पुणे, चेन्नई एवं हैदराबाद में अपना कार्यालय खोला।
  • भविष्य में यह फोरम राष्ट्रीय स्तर पर भी फेडरेशन स्थापना पर विचार कर रहा है।
  • यह फोरम आईटी कर्मचारियों को औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 के तहत राज्य श्रमायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज करने में भी मदद करता है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *