अफ्रीका के बाहर मानव का प्राचीनतम प्रमाण इजराइल में

  • इजराइल की मिस्लिया गुफा में एक वयस्क मानव का जबरा मिला है। यह लगभग 1,94,000 वर्ष पहले का माना जा रहा है। अफ्रीका के बाहर होमोसेपिएन्स के अभी तक जो भी प्रमाण मिले हैं उससे यह दोगुना अधिक पुराना है।
  • जो प्रमाण मिला है वह मानव के ऊपर के जबरे का बायाँ भाग है। इसमें सात दांत अभी भी बचे हुए हैं जबकि एक दांत टूट गया है।
  • यदि वैज्ञानिक रूप से इसकी आधिकारिक पुष्टि हो जाती है तो अफ्रीका से बाहर आधुनिक मानव होमोसेपिएन्स के प्रथम संक्रमण का काल 60000 वर्ष पीछे चला जायेगा। अब तक के प्रमाण यह ही कहते रहे हैं की आधुनिक मानव अफ्रीका से पहली बार आज से 60000 वर्ष पहले यूरेशिया के लिए निकला था।
  • हालाँकि वर्ष 2015 में चीन में आधुनिक मानव के 47 दांत मिलने के बाद से ही पुरानी धारणा को चुनौती मिलनी शुरू हो गयी थी। परन्तु इजराइल में मिले मानव जबरे ने मानव इतिहास के उत्प्रवासन में नया मोड़ ला दिया है।
  • ध्यातव्य है कि आधुनिक मानव होमोसेपिएन्स का प्राचीनतम प्रमाण अफ़्रीकी देश मोरक्को के जेबेल इर्होउद में मिला है जो 3 लाख वर्ष पुराना है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *