इंग्लैंड में ‘लासा’ (LASSA) बुखार के मामले दर्ज किए गए

यूनाइटेड किंगडम में हाल ही में पश्चिम अफ्रीका से लौटे लोगों में लासा बुखार (Lassa fever) के तीन मामलों का पता चला है। लासा बुखार से उपचार किये गए तीन व्यक्तियों में से एक की मृत्यु 11 फरवरी को हो गयी। क्या है लासा बुखार (Lassa fever)? वैज्ञानिकों ने पहली बार 1969 में लासा बुखार पैदा करने वाले वायरस की पहचान की थी। यह एरेनाविरिडे (Arenaviridae) परिवार से संबंधित है। Read More …

सरकार ने LIC के IPO के लिए ‘ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस’ (DRHP) जमा किया

केंद्र सरकार ने 13 फरवरी, 2022 को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के IPO के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (Draft Red Herring Prospectus: DRHP) दायर किया। DRHP ने एलआईसी के लिए लगभग 5.40 लाख करोड़ रुपये का इंडियन एंबेडेड वैल्यू (IEV: Indian Embedded Value) का आकलन किया है। इंडियन एंबेडेड वैल्यू (IEV) जीवन बीमा कंपनियों में भविष्य के नकदी प्रवाह का Read More …

कॉर्पोरेट जगत के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पर नया नियम

भारत सरकार ने कॉर्पोरेट जगत को अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (corporate social responsibility: CSR) गतिविधियों पर एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए अनिवार्य किया है। नए कदम से खर्च किए गए सीएसआर फंड और की गई गतिविधियों की एक व्यापक तस्वीर सरकार के सामने स्पष्ट हो सकती है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) के अनुसार, CSR2 फॉर्म पिछले वित्तीय वर्ष (2020-21) और उसके बाद के लिए रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज Read More …

राष्ट्रपति कोविंद ने रामानुजाचार्य की स्वर्ण प्रतिमा का अनावरण किया

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने 13 फरवरी, 2022 को तेलंगाना के मुचिन्तल में संत कवि श्री रामानुजाचार्य के जन्म के 1,000 साल पूरे होने पर उनके सहस्राब्दि समारोह के हिस्से के रूप में सोने से बनी 120 किलोग्राम वजनी श्री रामानुजाचार्य की मूर्ति का औपचारिक अनावरण किया। श्रीराम नगरम में स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी (समता की मूर्ति ) के साथ 108 वैष्णव तीर्थस्थल स्थापित किए गए हैं। समता की मूर्ति कवि Read More …

मानव हृदय कोशिकाओं से ‘रोबोफिश’ का निर्माण

हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक जीवित ‘रोबोफिश’ (robofish) बनाया है जो मानव हृदय कोशिकाओं से बना है और एक मछली की तरह तैरती है जो कृत्रिम दिलों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। यह ‘बायोहाइब्रिड’ (biohybrid) एक पंपिंग मानव हृदय की मांसपेशियों के संकुचन को उसकी पूंछ के फिन को एक तरफ धकेलने के लिए फिर से बनाता है। बायोहाइब्रिड जैविक और गैर-जैविक दोनों घटकों से युक्त Read More …

सोलोमन द्वीप में फिर से दूतावास खोलेगा अमेरिका

संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा है कि वह सोलोमन द्वीप में अपना दूतावास को फिर से स्थापित करेगा। यह कदम यह प्रशांत द्वीपीय राष्ट्र सोलोमन द्वीप में चीन के प्रभाव को रोकने के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस क्षेत्र के दौरे पर फिजी यात्रा के दौरान इस निर्णय की घोषणा की। 1985 के बाद से किसी अमेरिकी विदेश मंत्री की Read More …

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता (UCC) की वकालत की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12 फरवरी को घोषणा की कि भाजपा सत्ता में आने पर राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code: UCC) का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति बनाएगी। अनुच्छेद 44 और समान नागरिक संहिता कई विशेषज्ञों के अनुसार राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों (DPSP) में संविधान के अनुच्छेद 44 के तहत समान नागरिक संहिता की घोषणा एक सकारात्मक दायित्व के रूप में Read More …

क्वाड विदेश मंत्रियों की मेलबॉर्न में चैथी बैठक

ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न में 11 फ़रवरी 2022 को क्वाड (QUAD) देशों के विदेश मंत्रियों की चौथी बैठक हुई जिसमें शामिल नेताओं ने सीमा पार आतंकवाद के लिए आतंकवादियों के इस्तेमाल की भी निंदा की। बैठक में, भारत के विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर के साथ-साथ अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों ने भी कहा कि अफगानिस्तान का इस्तेमाल किसी भी देश को धमकाने या हमले के लिए नहीं किया Read More …

मुंगेर में गंगा पर बने साढ़े 14 किलोमीटर लंबे पुल का उद्घाटन

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के मुंगेर में गंगा नदी पर बने साढ़े 14 किलोमीटर लंबे पुल का वीडियो कॉन्फ्रेंस से उद्घाटन किया। यह पुल छह सौ 96 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग 333-बी पर बना है। इस पुल के बनने से मुंगेर और खगड़िया के बीच की दूरी सौ किलोमीटर और मुंगेर से बेगूसराय की दूरी 20 किलोमीटर से भी कम रह गई Read More …

LCA तेजस सिंगापुर एयर शो-2022 में भाग लेगा

भारतीय वायु सेना की एक 44 सदस्‍यीय टुकड़ी ‘सिंगापुर एयर शो- 2022‘ में भाग ले रही है। इस एयर शो का आयोजन 15 से 18 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा। सिंगापुर एयर शो एक द्विवार्षिक कार्यक्रम है जो वैश्विक उड्डयन उद्योग को अपने उत्‍पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच उपलब्‍ध कराता है। भारतीय वायु सेना विश्‍वभर के प्रतिभागियों के साथ स्‍वदेशी तेजस एमके-1 एसी प्रस्‍तुत करेगी। एयर शो Read More …

कोयला मंत्रालय ने पांच राज्यों की दस कोयला खदानों की सफलतापूर्वक नीलामी की

कोयला मंत्रालय ने 12 अक्टूबर, 2021 को CMSP अधिनियम (Coal Mines (Special Provisions) Act,) की 13 वीं किश्त और एमएमडीआर (खान) अधिनियम की तीसरी किश्त के तहत वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला खदानों की नीलामी शुरू की थी। ई-नीलामी के दौरान, कुल मिलाकर 10 कोयला खदानों की नीलामी के लिए रखा गया था, जिनमें से छह कोयले खदानें CMSP कोयला खदानें थीं और शेष चार एमएमडीआर कोयला खदानें थीं। ये Read More …

HIV की खोज करने वाले वैज्ञानिक ल्यूक मॉन्टैग्नियर का निधन

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित वायरोलॉजिस्ट ल्यूक मॉन्टैग्नियर (Luc Montagnier), जिन्होंने एड्स बीमारी के लिए जिम्मेदार ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) की खोज की थी, का पेरिस में 8 फरवरी, 2022 को निधन हो गया। मध्य फ्रांस में 8 अगस्त, 1932 को पैदा हुए 89 वर्षीय फ्रेंचमैन मॉन्टैग्नियर ने अपने साथी शोधकर्ता फ्रांकोइस बर्रे-सिनौसी के साथ HIV की खोज के लिए वर्ष 2008 में चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार जीता था। दोनों Read More …

क्या है सलालम (Slalom) खेल?

सलालम (Slalom) और जायंट सलालम (giant slalom) शीतकालीन ओलंपिक 2022 के दो स्कीइंग खेल हैं और भारत के आरिफ खान दोनों स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई हुए हैं। आरिफ खान 2022 बीजिंग शीतकालीन खेलों का हिस्सा बनने वाले भारत के एकमात्र एथलीट भी हैं। वह एकमात्र भारतीय स्कीयर भी हैं जिन्होंने एक साथ दोनों स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई किया है। क्या है सलालम (Slalom) खेल? अल्पाइन स्कीइंग एक प्रकार का स्की Read More …

डेमोक्रेसी इंडेक्स 2021-भारत 46वें स्थान पर

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) द्वारा जारी डेमोक्रेसी इंडेक्स 2021 के अनुसार, किसी प्रकार के लोकतंत्र के तहत रहने वाली दुनिया की आबादी का प्रतिशत पिछले साल से घटकर 45.7 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 49.4 प्रतिशत था। भारत को 46वें स्थान पर रैंक दिया गया है और उसे त्रुटिपूर्ण लोकतंत्र (flawed democracy) वर्ग रखा गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका को त्रुटिपूर्ण लोकतंत्र वाले वर्ग के रूप में भी Read More …

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने कोआला को ‘संकटापन्न’ घोषित किया

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने क्वींसलैंड और न्यू साउथ वेल्स राज्यों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र में कोआला (Phascolarctos cinereus) की संरक्षण स्थिति को ‘वल्नरेबल’ से ‘संकटापन्न’ (endangered) में अपग्रेड कर दिया है। संकट की वजह हाल के वर्षों में पर्यावास स्थलों के नुकसान, बीमारी और सबसे बढ़कर,बुशफायर के कारण कोआला को बहुत नुकसान हुआ है। क्लैमाइडिया (Chlamydia), एक जीवाणु रोग, ने प्रजनन करने वाले वयस्कों के अंदर सिस्ट बनाकर कोआला की Read More …